नवादा में युवक को पीटकर मार डाला सड़क जाम, पुिलस पर किया पथराव

नारदीगंज (नवादा) : नारदीगंज थाना क्षेत्र के हंड़िया गांव में धान लाने गये एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान अब्दलपर पड़रिया निवासी स्वरूप यादव के 25 वर्षीय बेटे पिंटू कुमार के रूप में की गयी है. यहां मृतक का ननिहाल है. मृतक का पैतृक गांव गया जिले के वजीरगंज थाने […]

नारदीगंज (नवादा) : नारदीगंज थाना क्षेत्र के हंड़िया गांव में धान लाने गये एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान अब्दलपर पड़रिया निवासी स्वरूप यादव के 25 वर्षीय बेटे पिंटू कुमार के रूप में की गयी है.
यहां मृतक का ननिहाल है. मृतक का पैतृक गांव गया जिले के वजीरगंज थाने के माया बिगहा में है. घटना बुधवार की रात में हुई. आक्रोशित लोगों ने शव को रिक्शा पर लाद कर नारदीगंज चौक पर रख सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे कुछ असामाजिक तत्वों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस व पब्लिक के बीच जमकर लाठियां चलीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >