बीडीओ के नेतृत्व में पुलिस ने की साइबर कैफे में छापेमारी

पकरीबरावां : 18 अगस्त को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर में साइबर कैफे के खेल से गरीबों की काटी जा रही जेब शीर्षक पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आते हुए साइबर कैफे में छापेमारी की. बीडीओ के नेतृत्व में छापेमारी करने मुख्यालय के मुख्य बाजार में देर संध्या को साइबर कैफे पर पुलिस पहुंची. गुरुवार […]

पकरीबरावां : 18 अगस्त को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर में साइबर कैफे के खेल से गरीबों की काटी जा रही जेब शीर्षक पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आते हुए साइबर कैफे में छापेमारी की. बीडीओ के नेतृत्व में छापेमारी करने मुख्यालय के मुख्य बाजार में देर संध्या को साइबर कैफे पर पुलिस पहुंची. गुरुवार को जैसे ही मामले की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार व थाना अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम को मिली.

संयुक्त रूप से कैफे पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य बाजार के अनमोल कैफे से सूरज कुमार को पूछताछ के लिए थाना लाया. साथ में कई उपकरण व लैपटॉप भी जब्त किये. हालांकि लगभग सभी साइबर कैफे संचालक को छापेमारी की जानकारी मिल चुकी थी.
वे अपने-अपने कैफे को बंद कर कर फरार हो गये. लोगों का मानना था कि कैफेवालों को किसी ने पहले ही सूचना दे दी थी कि पुलिस छापेमारी करने जा रही है. इसके कारण साइबर कैफेवाले अपनी दुकान बंद कर कर फरार हो गये.
फिलहाल कैफे संचालकों में हड़कंप व्याप्त है. बता दें की वाट्सएप पर एक मैसेज भेजा जा रहा है. इसमें इसका लाभ लेने के लिए संपर्क नंबर भी दिया गया है, जो 7669013930 है. ऐसा प्रतीत होता है कि किसी खास व्यक्ति द्वारा इस योजना को चलाकर खाते में राशि मंगाने की कोशिश की गयी है.
यह साइबर क्राइम का मामला प्रतीत होता है. इधर मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार ने कहा कि सभी बिंदुओं पर पुलिस के सहयोग से मामले की जांच की जा रही है, जो भी लोग इसमें संलिप्त होंगे कदापि बख्शे नहीं जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >