जंक्शन पर एक ही रिजर्वेशन काउंटर होने से टिकट लेने के लिए करना पड़ता है लंबा इंतजार

नवादा : केजी गया रेलखंड के नवादा स्टेशन पर सुविधा का अभाव दिखाई पड़ता है. इस स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर वृद्ध, महिलाओं, विकलांगों, विद्यार्थियों व युवाओं के लिए कोई अलग काउंटरों की व्यवस्था नहीं की गयी है. इसके कारण यात्रियों को लंबे समय तक रिजर्वेशन के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता है. लंबे […]

नवादा : केजी गया रेलखंड के नवादा स्टेशन पर सुविधा का अभाव दिखाई पड़ता है. इस स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर वृद्ध, महिलाओं, विकलांगों, विद्यार्थियों व युवाओं के लिए कोई अलग काउंटरों की व्यवस्था नहीं की गयी है.

इसके कारण यात्रियों को लंबे समय तक रिजर्वेशन के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता है. लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहने के कारण बुजुर्गों व महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस वजह से समय की काफी बर्बादी होती है. बताया जाता है कि लाइन में लंबे समय से खड़े रहने के बाद भी कभी-कभी टिकट नहीं मिलती है. टिकट के दाम से अधिक पैसा देख कर स्टेशन के बाहर से टिकट खरीदना पड़ता है.
क्या कहते हैं रेलयात्री : नवादा के गाजीपुर गांव से आये कुणाल कुमार बताते हैं कि अहले सुबह चार बजे से खड़ा हूं.
लेकिन, अब तक मेरा रिजर्वेशन नहीं हुआ है. लोग बताते हैं रोज यही हाल रहता है. यात्री श्याम सुंदर सिंह बताते हैं कि इस काउंटर पर यात्री के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था होनी चाहिए. यह तभी संभव है जब रिजर्वेशन के समय पुलिस की मौजूदगी रहे.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में रेल अधिकारी आईडी चौधरी कहते हैं कि रेलवे द्वारा एक ही रिजर्वेशन काउंटर उपलब्ध कराया गया है. इसके कारण यात्रियों को असुविधा होती है. अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था होने पर ही यह संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >