भाजयुमो के जिला महामंत्री ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

वारिसलीगंज : थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत स्थित फतहा निवासी सह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश कुमार शर्मा ने पारिवारिक विवाद में गुरुवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार शर्मा की शादी पांच साल पहले इसी जिले के अकबरपुर के हिलसा ग्रामीण गौरी ठाकुर की पुत्री […]

वारिसलीगंज : थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत स्थित फतहा निवासी सह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश कुमार शर्मा ने पारिवारिक विवाद में गुरुवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार शर्मा की शादी पांच साल पहले इसी जिले के अकबरपुर के हिलसा ग्रामीण गौरी ठाकुर की पुत्री सोनी कुमारी के साथ हुई थी.

परंतु राजनीतिक कार्यकर्ता होने के कारण पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग मुकेश से नाराज चल रहे थे. मुकेश वारिसलीगंज में किराये के मकान में रहा करते थे. इसको लेकर मुकेश व उनके ससुर गौरी ठाकुर के बीच विवाद होता था. आठ दिन पहले गौरी ठाकुर अपनी बेटी सोनी को स्टेशन रोड स्थित दीनदयाल भगत के मकान में रह रहे किराये के मकान में पहुंचा दिया.
नतीजतन सप्ताह बीता भी नहीं कि पारिवारिक विवाद में मुकेश ने आत्महत्या कर ली. असमय पुत्र की मौत से मृतक के पिता शशि कुमार ठाकुर, मां ललती देवी व ग्रामीण काफी दुखी हैं. वहीं पार्टी के ल़ोग मर्माहत हैं. मृतक अपने पीछे पत्नी सोनी देवी के अलावा डेढ़ साल का पुत्र सुमन कुमार के अलावा मां-पिता सहित को छोड़ गये. इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >