बालू डंपिंग के कारण दिन-रात लगता है जाम

नवादा नगर : जिले में बालू निकासी पर रोक लगने के बाद सकरी नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में डंप करके रखे गये बालू के उठाव से जाम की स्थिति बन रही है. सदर प्रखंड के कादिरगंज आदि क्षेत्रों में लगातार दर्जनों स्थानों पर अवैध व वैध तरीकों से बालूडंप करके रखा गया है, जहां […]

नवादा नगर : जिले में बालू निकासी पर रोक लगने के बाद सकरी नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में डंप करके रखे गये बालू के उठाव से जाम की स्थिति बन रही है. सदर प्रखंड के कादिरगंज आदि क्षेत्रों में लगातार दर्जनों स्थानों पर अवैध व वैध तरीकों से बालूडंप करके रखा गया है, जहां ट्रक व डंपर से सैकड़ों की संख्या में बड़ी गाड़ियां बालू भर कर निकलती हैं. बड़े ट्रक चालकों द्वारा जल्दीबाजी में ओवरटेक किये जाने के कारण क्षेत्र में इन दिनों जबरदस्त जाम की स्थिति दिख रही है.

प्रतिदिन यात्रा करनेवाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों आदि ने कहा कि कादिरगंज में जाम के कारण इन दिनों कार्यालय में अक्सर लेट हो रहे हैं. मनमानी से ओवरटेक करने वाले ट्रकों से दुर्घटना का भी भय बना रहता है. स्थानीय पुलिस यहां की ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने में सक्षम नहीं दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >