''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' के फर्जी फाॅर्म भरने के लिए सोमवार को भी दिखी होड़

नवादा नगर : सोशल मीडिया पर फैली अफवाह का असर सोमवार को भी देखने को मिला. बार-बार समझाये जाने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों से आयी महिलाओं व लड़कियों को डाकघर के गेट से हटाने के लिए विभाग के सुरक्षाकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी. अफवाह के अनुसार भारत सरकार के रक्षा एवं बाल विकास मंत्रालय […]

नवादा नगर : सोशल मीडिया पर फैली अफवाह का असर सोमवार को भी देखने को मिला. बार-बार समझाये जाने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों से आयी महिलाओं व लड़कियों को डाकघर के गेट से हटाने के लिए विभाग के सुरक्षाकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी. अफवाह के अनुसार भारत सरकार के रक्षा एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा आवेदन करने के बाद आठ से 32 साल तक की लड़कियों व महिलाओं को दो लाख रुपये उनके बैंक खाते में भेजे जायेंगे.

मैसेज वायरल होने के बाद पिछले तीन-चार दिनों तक डाकघर के माध्यम से लगभग आठ हजार से अधिक आवेदन लिये गये हैं. शुक्रवार को भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था. शनिवार को हंगामे के बाद फर्जी आवेदन नहीं लेने का आदेश जिला प्रशासन के द्वारा जारी किया गया. आदेश के बाद डाकघर प्रशासन ने सोमवार को गेट पर ही लोगों को रोकने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >