बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने जेई के उड़ाये दो लाख रुपये

नवादा : नगर थाने के को-ऑपरेटिव बैंक के समीप उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ कर जेई विद्यासागर के दो लाख रुपये उड़ा लिये. पकरीबरावां थाने के मेघुबिगहा गांव के रहनेवाले विद्यासागर पटना में विद्युत विभाग में जेई हैं. बताया जाता है कि विद्यासागर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से दो लाख रुपये की निकासी […]

नवादा : नगर थाने के को-ऑपरेटिव बैंक के समीप उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ कर जेई विद्यासागर के दो लाख रुपये उड़ा लिये. पकरीबरावां थाने के मेघुबिगहा गांव के रहनेवाले विद्यासागर पटना में विद्युत विभाग में जेई हैं.

बताया जाता है कि विद्यासागर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से दो लाख रुपये की निकासी की. इसके बाद रुपये को बाइक की डिक्की में रखकर वह किसी काम से को-ऑपरेटिव बैंक पहुंचे. परिसर में बाइक खड़ा कर वह बैंक के अंदर गये.
कुछ देर में लौटकर आने पर देखा कि डिक्की टूटी हुई है और उसमें रखे दो लाख रुपये गायब हैं. इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां जुट गये. घटना की सूचना नगर थाना को दी गयी. इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी गयी. इस संबंध में जेई ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >