सिरदला प्रखंड में नहीं रुक रही बाइक चोरी की वारदातें

सिरदला : बेखौफ चोरों द्वारा आये दिन थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. वही थाना क्षेत्र में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने में सिरदला पुलिस नाकाम दिख रही है. बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बेर्री गांव से अज्ञात चोरों ने अजय राजबंशी की होंडा शाइन बाइक […]

सिरदला : बेखौफ चोरों द्वारा आये दिन थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. वही थाना क्षेत्र में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने में सिरदला पुलिस नाकाम दिख रही है. बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बेर्री गांव से अज्ञात चोरों ने अजय राजबंशी की होंडा शाइन बाइक की चोरी कर ली.

पीड़ित अजय राजबंशी ने गुरुवार को सिरदला थाने में बाइक चोरी होने की रपट लिखवाया है. अजय राजबंशी ने बताया कि वह नरहट थाना क्षेत्र के शेखपुरा का रहनेवाला है. बुधवार को वह सिरदला थाना क्षेत्र के बेर्री गांव में सहदेव राजबंशी के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया हुआ था.
शादी संपन्न होने के बाद जब वह बाइक लगाने की जगह पर आया, तो बाइक अपने निर्धारित स्थान से गायब थी. अगल बगल काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो थक हार कर सिरदला थाना पहुंच बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवायी है. 14 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने सिरदला थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा के कमरे से 70 हजार रुपये नकद पर हाथ फेर चलते बना और पुलिस हाथ मलते रह गयी.
30 अप्रैल को सिरदला बाजार से सटे एसएच 70 पर अवस्थित गीता भवन में पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े घर मे घुस कर 20 हजार नकद सहित दो लाख के जेवरात की चोरी के घटना को बेखौफ चोरों द्वारा अंजाम दिया गया. एक मई मजदूर दिवस के रात्रि थाना क्षेत्र के धिरौंध पंचायत के शेरपुर निवासी पूर्व महिला मुखिया धानो देवी के घर मे घुस कर चोरों ने 50 हजार नकदी सहित करीब पांच लाख के सोने चांदी की आभूषण को बांध कर चलते बने.
तीन मई को उचक्कों द्वारा सिरदला प्रखंड परिसर में खड़ी बड़गांव पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार के बाइक की डिक्की तोड़ कर चेकबुक व अन्य कागजात की चोरी कर ली जाती है. वही संजय कुमार के भाई के बाइक की डिक्की तोड़ 30 हजार नकद उड़ा कर चलते बने. पांच मई को प्रखंड संसाधन केंद्र सिरदला में कार्यरत बीआरपी उमेश प्रसाद की हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक बीआर 27 बी 4866 को अज्ञात चोरों के द्वारा उमेश प्रसाद के घर से चोरी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >