नवादा : बाइक पर गिरी पेड़ की डाल, दो की गयी जान

पकरीबरावां (नवादा) : रविवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कचना मोड़ के भोले शंकर लाइन होटल के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है. उसे चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जमुई जिले के नारडीहा गांव निवासी अमरजीत कुमार, विनोद साव व […]

पकरीबरावां (नवादा) : रविवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कचना मोड़ के भोले शंकर लाइन होटल के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है. उसे चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जमुई जिले के नारडीहा गांव निवासी अमरजीत कुमार, विनोद साव व मनीष पांडेय एक बाइक पर सवार होकर पकरीबरावां की ओर आ रहे थे.
इसी दौरान भोले शंकर लाइन होटल के समीप कुछ लोग पेड़ काट रहे थे. उसी दौरान पेड़ की टहनी मोटरसाइकिल पर गिर गयी. इसमें अमरजीत कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. विनोद साव को नवादा ले जाने के बाद सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. मनीष पांडेय को चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >