सड़क हादसे में 11 वर्षीय किशोरी की मौत

Nawada News : कौआकोल थाना क्षेत्र के कौआकोल-पकरीबरावा मुख्य पथ से रुस्तमपुर संपर्क सड़क पर सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई है.

Nawada News (दशरथ मिस्त्री) : कौआकोल थाना क्षेत्र के कौआकोल-पकरीबरावा मुख्य पथ से रुस्तमपुर संपर्क सड़क पर सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई है. मृतका की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गाँव निवासी उदय मंडल की 11 वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी के रूप मे हुई है. बताया जाता है कि सलोनी कुमारी अपने घर से शौच के लिए बधार की ओर जा रही थी. उसी वक्त बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. वहीं एक बाइक सवार भी जख्मी हो गया.

पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज गया शव

सूचना पाकर पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल बच्ची को इलाज के लिए कौआकोल पीएचसी मे भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया है. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है. वहीं थाना क्षेत्र के भोरमबाग गाँव निवासी राजो मांझी के पुत्र रविंद्र मांझी को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया है.

Also Read : तीन बेटियों की मां बनी मौत का शिकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >