पुरानी रंजिश में घर में घुस कर महिला को पीटा

सात के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज बकझक होने के बाद बिगड़ी बात कौआकोल : थाना क्षेत्र महुडर में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर घर में घूस कर दो महिलाओं की जम कर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता कुंती देवी पति शंकर रविदास ने कौआकोल थाने में आवेदन […]

सात के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
बकझक होने के बाद बिगड़ी बात
कौआकोल : थाना क्षेत्र महुडर में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर घर में घूस कर दो महिलाओं की जम कर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता कुंती देवी पति शंकर रविदास ने कौआकोल थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. मिली जानकारी के अनुसार महुडर में शंकर रविदास व लीलो रविदास के बीच पूर्व से ही किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था. उक्त विवाद को लेकर ही दोनों के बीच मंगलवार को बकझक होने लगी.
इसको लेकर लीलो रविदास व पच्चू रविदास ने शंकर रविदास के घर में घूस कर उसकी पत्नी कुंती देवी व मुन्नी देवी की जम कर पिटाई कर दी. इस संबंध में कुंती देवी ने लीलो रविदास, पच्चू रविदास, कारी देवी, रुकमिनी देवी, मीना देवी, सहदेव रविदास एवं त्रिपुरारी प्रसाद को आरोपित करते हुए कौआकोल थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >