मुहब्बत करने की सीख दे गयी ईद

एक-दूसरे के गले मिल कर दी बधाई नरहट : सोमवार को ईद पर्व के मौके पर प्रखंड मुख्यालय के समीप इजहारचक ईदगाह मसजिद में जामा मसजिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद तैयब ने सुबह साढ़े सात बजे नवाज अदा करायी. इसमें काफी संख्या में इसलाम धर्मावलंबी शामिल हुए. लोगों ने देश की तरक्की व अमन-चैन की […]

एक-दूसरे के गले मिल कर दी बधाई
नरहट : सोमवार को ईद पर्व के मौके पर प्रखंड मुख्यालय के समीप इजहारचक ईदगाह मसजिद में जामा मसजिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद तैयब ने सुबह साढ़े सात बजे नवाज अदा करायी. इसमें काफी संख्या में इसलाम धर्मावलंबी शामिल हुए. लोगों ने देश की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी. प्रखंड जदयू के प्रवक्ता महताब आलम ने थानाध्यक्ष के साथ ड्यूटी पर तैनात महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों समेत तमाम लोगों को पर्व की बधाई दी.
सोमवार को प्रखंड में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छोटा शेखपुरा गांव में समाजसेवी सह ककोलत विकास परिषद के अध्यक्ष मसीहउद्दीन के आवास पर हुए ईद मिलन समारोह में सीपीआइ के नेता उमाकांत शर्मा ने कहा कि भारत जैसे विशाल व विभिन्न संस्कृतिवाले देश में ही यह सुंदरता देखने को मिलती है. मौके पर समाजसेवी जयराम सिंह, अखिलेश प्रसाद यादव, रामलखन चौहान, दिनेश अदरखी, रामप्रसाद राजवंशी, मो संजर नवाज, अर्जुन यादव, मो जमाल अली अकबर उर्फ चुन्नू, चंद्रिका यादव, अरविंद कुमार, तुलसी प्रसाद आदि मौजूद थे.
सेवइयों का लिया आनंद
रोह. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद का त्योहार श्रद्धा, प्रेम व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायी गयी. सुबह सात बजे ईदगाह व आठ बजे जामा मसजिद में नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद मुसलिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. घरों में जाकर मिठाई व सेवइयाें का आनंद लिया. कई स्थानों पर हिंदू-मुसलिम एकता भी देखने को मिली. खासकर बच्चों में विशेष उत्साह रहा. रोह, मरूई, कुम्हरावां, पचंबा,भट्टा, कोसी आदि मसजिदों में नमाज अदा की गयी.
मसजिदों में उमड़ी भीड़
नारदीगंज. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण मनाया गया. इसको लेकर मुसलिम धर्मावलंबियों में उत्साह देखा गया. लोगों ने मसजिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की. नारदीगंज बाजार स्थित जामा मसजिद के अलावा मसौढ़ा, चिरैयां, पेश, बहादुरगंज, हरिनारायणपुर, अनारपुर पकरिया, ननौरा समेत अन्य गांवों में स्थित मसजिदों में लोगों की भीड़ उमड़ी. जामा मसजिद के पेसिमाम मोहम्मद नौशाद खान ने बताया कि ईद का चांद जैसे मुहावरे का संबंध ईद के त्योहार से है. लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी. इस त्योहार में इसलामिक जीवन पद्धति व संस्कृति की झलक है.
परिचितों को दी सेवई
धमौल. इबादत का पर्व ईद धमौल मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुसलिम धर्मावलंबियों ने एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की शुभकामनाएं दीं. भाईचारे का संदेश देनेवाला यह पर्व को लेकर मुसलिम धर्मावलंबियों ने सुबह सात बजे धमौल इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में सुख-शांति व समृद्धि के लिए नमाज अदा की. इस दौरान प्रशासनिक सुरक्षा सख्त की. लोगों ने सेवइयों का भी वितरण किया.
तरक्की की दुआ मांगी
रजौली़ .जामा मसजिद खानकाह तकिया शरीफ में सुबह आठ बजे नमाज अदा की गयी़ देश की तरक्की और सुरक्षा के लिए दुआएं मांगी गयीं. बच्चे समेत तमाम लोगों ने गले मिल कर ईद की बधाई दी़ जामा मसजिद के अध्यक्ष ताहिर खान, इजहार आलम, तौकिर आलम, कैसर अंसारी, डब्लू अंसारी, इफ्तेखार अंसारी, आफताब, मोइन आलम आदि ने सभी को ईद की बधाई दी़ थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि हर तरफ शांति कायम रही़
ईदगाह में पढ़ी नमाज
पकरीबरावां. बड़ी ईदगाह में सुबह होते ही नमाजियों की भीड़ लग गयी थी़ लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की शुभकामना दी़ सुरक्षा को लेकर डीएसपी रामपुकार सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार सड़कों पर गश्त लगा रहे थे़ ईदगाह के ईद मिलन समारोह में मनौवर खां, इकबाल हैदर खां, शकील आहमद, शमशाद आहमद, फारूक आजम, अंजुम खां, मो जाबेद, मो कयूम उसमान मिंया, मो शाहिद खां, मोजिब अंसारी, मो अफताब आदि थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >