खरीदारी के लिए बाजार में देर शाम तक रही भीड़
नवादा : पवित्र रमजान के अंतिम जुमे की नमाज अदा करने के साथ ही ईद के बाजार की रौनक बढ़ गयी है़ नमाज में लोगों ने समृद्धि की दुआ मांगी़ अब मुसलिम धर्मावलंबी ईद की तैयारी में जुट गये हैं
शुक्रवार को कपड़े की दुकान में भीड़ लगी रही़ देर शाम तक लोगों ने खरीदारी की़ नगर के राजघराना मेगा मार्ट व मेन रोड तथा सब्जी बाजार के प्रतिष्ठानों में देर शाम तक लोग जमे थे़ सब्जी बाजार स्थित जिले के प्रसिद्ध दुकान सागरमल के एसएमएस मॉल में भी रेडिमेड कपड़ों की खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ी. दोनों प्रतिष्ठानों में ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक स्कीम चलाये जा रहे है़ं हर खरीदारी पर निश्चित उपहार की घोषणा की गयी है़ ईद की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इसमें डबल फायदा मिल रहा है़
उपहारों के साथ सामान की खरीदारी सोने पे सुहागा साबित हो रही है़ राजघराना मेगा मार्ट के संचालक सुमित अग्रवाल बताते हैं कि इस बार ईद में लोगों की मांग पर एक से एक परिधानों की रेंज मंगायी गयी है़ विभिन्न ब्रांडों के कपड़ों का आकर्षक रेंज लोगों को आकर्षित करेगा़ सागरमल एसएमएस मॉल के संचालक अंकित अग्रवाल ने बताया कि टीवी सीरियलों में पहने जाने वाले आधुनिक फैशन के परिधानों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है़ गौरतलब हो कि ईद की खरीदारी को लेकर शहर का बाजार गुलजार हो चुका है़ मुसलिम समुदाय की महिलाएं व पुरुष देर शाम तक खरीदारी में जुटे थे.
