मसजिदों में उमड़ा जनसैलाब

अंतिम जुमे की नमाज अदा करने जुटे रोजेदार नवादा : जिले भर में रमजान के अंतिम जुमे की नमाज अदा करने के लिए विभिन्न मसजिदों में लोगों का तांता लगा रहा़ शुक्रवार को नगर के सब्जी बाजार स्थित जामा मसजिद, हाटपर स्थित मसजिद, पार नवादा अंसार नगर जामा मसजिद सहित विभिन्न मसजिदों में नमाजियों ने […]

अंतिम जुमे की नमाज अदा करने जुटे रोजेदार
नवादा : जिले भर में रमजान के अंतिम जुमे की नमाज अदा करने के लिए विभिन्न मसजिदों में लोगों का तांता लगा रहा़ शुक्रवार को नगर के सब्जी बाजार स्थित जामा मसजिद, हाटपर स्थित मसजिद, पार नवादा अंसार नगर जामा मसजिद सहित विभिन्न मसजिदों में नमाजियों ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की़ मुसलिम भाइयों ने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया़ बरकतोंवाली इस पवित्र रमजान में रोजेदार सभी काम छोड़ कर नमाज अदा करने पहुंचे थे़
रमजान का महीना पाक और रहमतोंवाला होता है़ इस महीने में इबादत करने का सत्तर गुणा शबाब मिलता है़ बताया जाता है कि रमजान को कुरान का भी महीना कहा जाता है़ बताया जाता है कि मोहम्मद सल्ल ने फरमाया है कि जो शख्स नमाज के रोजे इमान और एहतेसाब (अपने जायजे के साथ) रखे हैं, उसके सब गुनाह माफ कर दिये जायेंगे़
रोजा हमें जब्ते नफ्स (खुद पर काबू रखने) की तरबियत देता है़ रोजेदारों में परहेजगारी पैदा करता है़ पवित्र रमजान के अंतिम जुमे की नमाज अदा करने के बाद मुसलिमों ने एक-दूसरे से गले मिल कर रमजान और आनेवाली ईद की बधाई भी दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >