योजना की राशि निकालने के लिए 20 हजार घूस लेते मनरेगा का पीओ धराया

पकरीबरावां (नवादा) : जिले के पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के कार्यालय परिसर से मनरेगा के पीओ नीतीश कुमार सिन्हा को निगरानी की टीम ने मंगलवार को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. पीओ को निगरानी ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह बेलखुंडा पंचायत के मुखिया रामाशीष यादव से काम करने के […]

पकरीबरावां (नवादा) : जिले के पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के कार्यालय परिसर से मनरेगा के पीओ नीतीश कुमार सिन्हा को निगरानी की टीम ने मंगलवार को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया.
पीओ को निगरानी ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह बेलखुंडा पंचायत के मुखिया रामाशीष यादव से काम करने के बदले में 20 हजार रुपये बतौर रिश्वत ले रहे थे. मुखिया द्वारा पीओ को रुपये दिये गये, तभी उनके आसपास घात लगाये निगरानी के पदाधिकारियों ने पीओ को धर दबोचा. निगरानी के डीएसपी ने बताया कि बेलखुंडा पंचायत के मुखिया ने पीओ के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व शिकायत दर्ज करायी थी.आरोप लगाया गया था कि मनरेगा पीओ द्वारा हर कार्य के लिए रिश्वत मांगी जा रही है़ इससे पूर्व भी कई बार पीओ द्वारा रिश्वत लेकर ही काम किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >