सिक्के लें, वरना सजा

सख्ती. अफवाह फैलानेवालों को चेतावनी डीएम ने कार्रवाई करने के दिये संकेत नवादा : अफवाह के बाद सिक्के नहीं लिये जाने के कारण आमलोगों को दिक्कत हो रही है़ फुटकर व ठेला खोमचेवालों का व्यापार ही सिक्के व खुल्ले पैसे पर निर्भर है. कुछ लोगों द्वारा एक या दो रुपये के सिक्के लिये जाने से […]

सख्ती. अफवाह फैलानेवालों को चेतावनी
डीएम ने कार्रवाई करने के दिये संकेत
नवादा : अफवाह के बाद सिक्के नहीं लिये जाने के कारण आमलोगों को दिक्कत हो रही है़ फुटकर व ठेला खोमचेवालों का व्यापार ही सिक्के व खुल्ले पैसे पर निर्भर है.
कुछ लोगों द्वारा एक या दो रुपये के सिक्के लिये जाने से इनकार करने पर यह समस्या हो गयी है. लोगों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन सिक्के लेने से इनकार करनेवालों पर कार्रवाई करने का मन बना रहा है. बैंक व जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के अनुसार यदि देश में जारी रुपये व सिक्के लेने से इनकार करते हैं, तो कार्रवाई की जायेगी़ कानूनी प्रावधानों के अनुसार सजा दिलायी जायेगी.
शहर व गांवों में अफवाह फैला कर कुछ लोगों द्वारा मार्केट में एक व दो रुपये के सिक्के को प्रचलन से रोकने की कोशिश हो रही है. इसका सीधा असर खरीदारी पर पड़ रहा है. दूध, सब्जी, रिक्शा भाड़ा, ठेले पर के चाट गोलगप्पे आदि के पास खुल्ला सिक्का ही लेन-देन का मुख्य आधार है. इन सिक्कों को कुछ शरारती लोगों द्वारा लेने मना किये जाने के बाद बाजार में जिस प्रकार से अफवाह का माहौल बना है, इसका असर है कि सब्जी आदि की खरीदारी के लिए लोगों को परेशानी हो रही है. छोटे दुकानदारों का कहना है कि बड़े व्यापारी सिक्के लेने से इनकार कर रहे हैं. ऐसे में अगले दिन की खरीदारी कैसे हो पायेगी. छोटे दुकानदारों की इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है.
आरबीआइ के निर्देश
आरबीआइ द्वारा विज्ञापन देकर निर्देश जारी किया गया है कि भारत सरकार के द्वारा जारी सभी सिक्के वैध हैं. यह रोजमर्रा के प्रचलन में लाया जा रहा है. यदि कोई इसे लेने से मना करता है, उन पर कार्रवाई की जायेगी़
क्या कहते हैं अधिकारी
बैंक हर प्रकार के सिक्के का लेन-देन कर रहा है. सिक्के आम लोगों की सुविधाके लिए जारी किये गये हैं. एसबीआइ में क्योसिक मशीन भी लगी हुई है. इससे लोग सिक्के ले सकते हैं. बैंक भी सिक्के जमा ले रहा है़
आरआर झा, एलडीएम
सिक्के का प्रचलन हर स्तर पर जारी है़ कोई भी इसे लेने से इनकार नहीं कर सकता है. आरबीआइ के द्वारा सभी सिक्के मार्केट में चल रहे हैं ़ कोई इसे लेने से इनकार करता है तो उस पर कार्रवाई की जायेगी.
मनोज कुमार, डीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >