कोचस : स्थानीय हाइस्कूल में अर्द्ध निर्मित मॉडल स्कूल इन दिनों अराजकतत्वों का बसेरा बन गया है. यहां हर गलत कार्य जैसे गांजा, हेरोइन, शराब बिक्री के साथ ही जुआ खेलने तक का काम चोरी छिपे होता है. इसकी शिकायत कई बार दूरभाष पर या पर्सनली मिल कर की गयी. इस पर कई बार पुलिस ने मॉडल स्कूल में छापेमारी भी की.
मंगलवार को देर शाम बाइक चोरी होने से लोगों में असुरक्षा की भावना पनपने लगी. क्षेत्रवासी डाॅ शिवबचन सिंह, जवाहर सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, ललन वर्मा, दशरथ साह आदि ने पुलिस गश्त बढ़ाते हुए अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है. थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि पुलिसिया गश्त बढ़ा कर अवांक्षित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.
