साहेब कोठी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

मंदिर व्यवस्था समिति व अन्य लोगों की हुई बैठक दैनिक अनुष्ठान को वृहद रूप देने का निर्णय नवादा : रविवार को शहर के साहेब कोठी मंदिर प्रांगण में धर्म प्रेमी, श्रद्धालु व प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने की.मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विचार- विमर्श किया […]

मंदिर व्यवस्था समिति व अन्य लोगों की हुई बैठक

दैनिक अनुष्ठान को वृहद रूप देने का निर्णय
नवादा : रविवार को शहर के साहेब कोठी मंदिर प्रांगण में धर्म प्रेमी, श्रद्धालु व प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने की.मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विचार- विमर्श किया गया. मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना को लेकर विशाल यज्ञ आयोजित करने पर विचार किया. मंदिरों की साज-सज्जा को लेकर योजनाएं बनायी गयीं. संध्या आरती व रात्रि भजन-कीर्तन को जल्द ही वृहद रूप दिया जायेगा.
मंदिर व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष मुरारी, सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, संरक्षक संजय कुमार, भोजपुरी के विशेष संरक्षक त्रिपुरारी उर्फ गोरे ने पूरे लगन से मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया. लोगों ने कहा कि इसके लिए लोगों की मदद ली जायेगी. बैठक में राजकुमार, कैलाश विश्वकर्मा, जितेंद्र प्रताप, अमित कुमार, मनीष कुमार, राधेश्याम चौधरी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >