इलाज कराने के दाैरान भागा शराब माफिया

रजौली : रजौली जांच चौकी से पकड़ाया शराब माफिया इलाज कराने के दौरान अस्पताल से फरार हो गया. बताया जाता है कि चौकी पर पुलिस को देख वह भाग रहा था. इसी दौरान वह एक ट्रक से टकरा गया था. इससे वह घायल हो गया था. उत्पाद विभाग के एसआइ दिनेश कुमार साकेत व सैप […]

रजौली : रजौली जांच चौकी से पकड़ाया शराब माफिया इलाज कराने के दौरान अस्पताल से फरार हो गया. बताया जाता है कि चौकी पर पुलिस को देख वह भाग रहा था. इसी दौरान वह एक ट्रक से टकरा गया था. इससे वह घायल हो गया था. उत्पाद विभाग के एसआइ दिनेश कुमार साकेत व सैप के जवानों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया था. डाॅ सतीश चंद्रा के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा था. रजौली थाने के एसआइ विजय सिंह भी वहां पहुंचे थे. एसआइ विजय सिंह की निगरानी से घायल शराब माफिया मौका देख कर भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >