नवादा : बिहार के नवादा जिले के गानावां गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं. पुलिस ने गांव के देवी मंदिर के पास विकास कुमार उर्फ कैलू के घर से 2 कारबाइन, 3 देशी कट्टा, 9 गोली और लगभग 2 किलो गांजा समेत 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में यह हथियार बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि विकास कुमार को पूर्व में भी पुलिस अवैध शराब के मामले में जेल भेज चुकी है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि विकास के पास इतने हथियार आये कहां से.
पुलिस को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी, उसके बाद छापेमारी कर कार्रवाई की गयी. पुलिस को जानकारी मिली थी कि विकास के घर में कुछ संदेहास्पद लोगों का आवागमन बढ़ गया है. उसके बाद पुलिस ने विकास की रेकी और मंगलवार सुबह में छापेमारी कर उसके घर से हथियारों को बरामद किया.
यह भी पढ़ें-
बिहार : सुपौल में फर्नीचर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, नवादा में खेत से युवक का शव बरामद
