Nalanda News: मलमास मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी दो मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने तेज की तैयारी

Nalanda Malmas Mela: मलमास मेला को लेकर रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. साथ ही कई बड़े फैसले.

Nalanda Malmas Mela Updates: (सुनील कुमार) राजगीर में मलमास मेला को लेकर रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. मेले के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए दो मेला स्पेशल मेमू ट्रेनों के परिचालन की तैयारी चल रही है.

मेला स्पेशल ट्रेन

इस संबंध में राजगीर रेलवे स्टेशन प्रशासन ने वरीय अधिकारियों को समय-सारिणी के साथ प्रस्ताव भेजकर दोनों विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की है.

मेला अवधि में भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है पहले से तैनात 12 आरपीएफ जवानों के अलावा 30 अतिरिक्त जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं जीआरपी की ओर से भी 40 महिला एवं पुरुष जवानों को तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.

अतिरिक्त मोबाइल टिकट काउंटर

यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा चार अतिरिक्त मोबाइल टिकट काउंटर खोले जाएंगे. स्टेशन पर पहले से तीन टिकट काउंटर, दो यूटीएस काउंटर, एक पीआरएस काउंटर और दो एटीवीएम टिकट काउंटर संचालित किए जा रहे हैं। अतिरिक्त व्यवस्था से यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी।

स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि मलमास मेला को देखते हुए स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है. ट्रेनों के समयबद्ध संचालन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

यात्री शेड का निर्माण

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर में एक बड़े यात्री शेड का निर्माण कराया गया है, जिसमें करीब 400 बेड की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा 20 शौचालय और 15 स्नानागार भी बनाए गए हैं। ‘दीदी की रसोई’, अस्थायी स्वास्थ्य शिविर और कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है.

हालांकि इस वर्ष स्थाई पार्किंग निर्माण के कारण जगह की कमी होने से रेलवे प्रशासन अपना अलग यात्री शेड नहीं बना सका, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं.

Also Read: अवैध शराब के साथ बुंदेला बस पकड़ी गई, चालक, कंडक्टर और खलासी पर गिरी गाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >