Nalanda में ठगी के रैकेट का भंडाफोड़, युवकों को इस काम के लिए करता था आकर्षित, तीन गिरफ्तार

Nalanda: बिहार के नालंदा में साइबर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहायता से ठगी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इनके पास से पांच मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद किया गया है.

Nalanda: बिहार के नालंदा जिले के साइबर थाना पुलिस ने अस्थावां थाना पुलिस के सहयोग से उगावा गांव में छापेमारी कर ठगी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग डीपी पर कुछ अश्लील बात लिख कर रैकेट चलाते थे, जिससे भोले-भाले युवक आकर्षित हो जाते थे. ये युवाओं को अश्लील काम करने का ऑफर देते थे जिसकी एवज में अच्छा पैसा देने का लालच देते थे. इनके लिए रजिस्ट्रेशन कराने को कहते थे.

साइबर थाना इंस्पेक्टर ने बताया मामला

साइबर थाना इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इंडियन जिगोलो क्लब प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी साइट बनाकर ये लोग प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देते थे. इस साइट से जुड़ने वाले बेरोजगार युवक को रजिस्ट्रेशन करवाते थे और फिर होटल में लड़कियों से मिलाने के नाम पर पैसे की ठगी की जाती थी. इसके अलावा अन्य तरह का भी लालच देकर ये लोग युवकों से ठगी करते थे. जब पूरी तरह युवक ठग लिए गए, तब उन्हें होश आया. ठगों ने कई सोशल मीडिया साइटों पर अपनी प्रोफाइल बना रखी थी.

क्या-क्या मिला

अमरेंद्र कुमार ने बताया कि तकनीकी इनपुट के आधार पर उगावा गांव से ऐसे कार्य में लिप्त रूपेश कुमार, राजेश कुमार और सूरज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से पांच मोबाइल और तीन सिम कार्ड भी मिले हैं. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य लोगों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Patna में नये साल के स्वागत की तैयारी शुरू, गुरुद्वारा-चर्च और क्रूज तैयार, महावीर मंदिर में होगी खास व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >