नालंदा में मां-बेटी की हत्या की पूरी कहानी: 28 अप्रैल को थी पूनम की शादी, एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया

Crime News: बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र की सिंह कॉलोनी में बुधवार की शाम एक सिरफिरे आशिक ने प्रेम अस्वीकार किए जाने पर दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. युवक ने घर में घुसकर एक युवती और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार ली. इस घटना की पूरी कहानी पढ़िए...

Crime News: बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र की सिंह कॉलोनी में बुधवार की देर शाम सिरफिरे युवक ने घर में घुस कर युवती व उसकी मां की गोली मार कर हत्या कर दी. दोनों की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर अवस्था में युवक को इलाज के लिए विम्स में भर्ती कराया गया. वहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

डॉक्टरों के अनुसार, मनीष के सिर में गोली लगी थी और उसकी हालत गंभीर थी. मृतकों की पहचान सिंह कॉलोनी निवासी योगेंद्र चंद्रवंशी की पत्नी और उसकी बेटी 24 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई. वहीं, मृत युवक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र चंडी मऊ के राजीव कुमार के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गयी है.

युवक पूनम से करता था एकतरफा प्रेम

घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे. जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. आसपास के लोगों ने बताया कि मनीष पूनम कुमारी से एकतरफा प्रेम करता था. कई बार नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन पूनम ने अस्वीकार कर दिया. इससे गुस्साये युवक ने युवती व उसकी मां की गोली मार कर हत्या कर दी. पूनम की शादी इसी माह में 28 अप्रैल को होनेवाली थी. 22 अप्रैल को तिलक था, जिसकी तैयारी चल रही थी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं. एसपी भारत सोनी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, फोरेंसिक टीम जांच कर रही है. युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि मनीष कुमार पूनम के पीछे पड़ा हुआ था. मना करने पर यह धमकी भी देता था. पुलिस फोन रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Also Read: CM नीतीश को पसंद है पटना के इस रेस्टोरेंट का डोसा, कई बड़े नेता भी चख चुके हैं यहां का स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >