इस महीने होगा बिहार के वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन, अंतिम चरण में काम, फिर खेलते दिखेंगे दिग्गज

Bihar Cricket Stadium: बिहार में पहला वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम अपने अंतिम चरण में है. यह बीसीसीआई मानकों के अनुसार 40 हजार दर्शकों की क्षमता के साथ तैयार हो रहा है. अत्याधुनिक सुविधाओं, 13 पिचों और आधुनिक पवेलियन से लैस यह स्टेडियम अगले महीने उद्घाटन के बाद मैच और प्रैक्टिस के लिए खुल जाएगा.

Bihar Cricket Stadium: बिहार के राजगीर में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला पहला वर्ल्ड क्लास स्टेडियम तैयार हो रहा है. इसका निर्माण अपने अंतिम चरण में हैं. अगले महीने तक इसके हो जाने की संभावना है. इसके बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा. तब इसे मैच और प्रैक्टिस के लिए खोल दिया जाएगा. इस स्टेडियम का निर्माण बीसीसीआई के सभा मानकों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ 40 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी.

राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे काम की तस्वीर

क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी

इस स्टेडियम का निर्माण 18 एकड़ के क्षेत्र में किया जा रहा है. इसका डिजाइन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले मैचों के लिए तैयार किया गया है. पांच तल वाले मुख्य पवेलियन का निर्माण 14 हजार 295 वर्गमीटर क्षेत्र में किया जा रहा है. इसमें खिलाड़ियों, अंपायरों, मीडिया और वीआईपी अतिथियों के लिए अलग- अलग आधुनिक सुविधाएं रहेंगी.

इसके साथ ही जिम, स्पा, लांड्री, फिजियो रूम और चिकित्सा केंद्र जैसी सुविधाएं होंगी. इसमें कुल 13 पिचें बनाई जा रही हैं. इनकी सात पिचें मोकामा की काली मिट्टी से और छह पिचें महाराष्ट्र से लाई गई लाल मिट्टी से तैयार की जा रही है. मोकामा की मिट्टी में चिकनाई अधिक होती है, जिससे पिच पर गेंद बेहतर बाउंस करती है.

घास लगाने का काम पूरा

पानी निकासी के लिए सिस्टम तैयार

पूरे मैदान में घास लगाने का काम पूरा हो चुका है और साथ ही घास कटाई का भी काम किया जा रहा है जो लोगों को आकर्षित कर रही हैं. बारिश के मौसम में मैदान से पानी निकासी के लिए ड्रेनेज प्रणाली विकसित की गई है.

इसमें मीडिया, कमेंट्री और कॉर्पोरेट बॉक्स की सुविधा स्टेडियम में थर्ड अंपायर रूम, कैमरा प्लेटफार्म, टीवी और रेडियो कमेंट्री रूम बनाए जा रहे हैं. साथ ही कॉर्पोरेट बॉक्स, निजी बालकनी वाली सूइट और टेरेस से भी दर्शक मैच का आनंद ले सकेंगे.

बीसीसीआई चीफ क्यूरेटर की देखरेख में ग्राउंड और पिच का काम तेजी से मानकों के अनुसार किया जा रहा है. उनके निरीक्षण के बाद ही स्टेडियम में मैच खेलने की अनुमति दी जाएगी. अनुमति मिलने के बाद यहां नेशनल और इंटरनेशनल स्तर से खिलाड़ी खेलते नजर आयेंगे. इसके निर्माण होने से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों के आयोजन के साथ साथ स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं मिल सकेंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें: जून 2026 तक पूरा हो जायेगा मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर को मिलेगी शानदार कनेक्टिविटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >