Bihar Crime News: नालंदा जिले के सारे थाना इलाके में लूटपाट की घटना सामने आई. बुधवार देर शाम एक मोबाइल दुकानदार घटना का शिकार बन गया. बताया जा रहा है की पीड़ित बड़ेपुर गांव का निवासी है .जिसका नाम सुधीर कुमार है. रोज की तरह सुधीर अपनी मोबाइल दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान नोनिया पुल स्थित यात्री शेड के पास पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया.
विरोध करने पर चाकू से किया हमला
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने दुकानदार से रुपये छीनने का प्रयास किया. जब सुधीर कुमार ने इसका विरोध किया तो एक अपराधी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में दुकानदार सुधीर कुमार घायल हो गए. इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद करीब 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया .
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद घायल दुकानदार ने किसी तरह परिजनों और स्थानीय लोगों को सूचना दी. जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जिसके बाद सुधीर कुमर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सारे थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है. अपराधियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है.
Also Read: नालंदा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को 3200 रुपये लेते किया गिरफ्तार
