महादलित टोले में भीषण डकैती

घटना. हिलसा के पोसंडा गांव का मामला सात घरों मेें किया हाथ साफ, हिलसा में बंधक बना कर तीन लाख की संपत्ति की लूट गृहस्वामी को मारपीट कर किया जख्मी, दर्जनों की संख्या में अपराधी पूरे महादलित टोले को किया था घेराबंदी हिलसा : हथियारबंद अपराधियों के द्वारा महादलित टोला को घेराबंदी कर भीषण डकैती […]

घटना. हिलसा के पोसंडा गांव का मामला

सात घरों मेें किया हाथ साफ, हिलसा में बंधक बना कर तीन लाख की संपत्ति की लूट
गृहस्वामी को मारपीट कर किया जख्मी, दर्जनों की संख्या में अपराधी पूरे महादलित टोले को किया था घेराबंदी
हिलसा : हथियारबंद अपराधियों के द्वारा महादलित टोला को घेराबंदी कर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान अपराधियों ने टोले के सात घरों से तीन लाख रुपये की संपत्ति की लूट की तथा विरोध करने पर एक गृहस्वामी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. दहशत फैलाने के उद्देश्य से डकैतों ने हवाई फायरिंग करते हुए आराम से निकल गये़ इस संबंध में पीड़ितों द्वारा थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.
घटना हिलसा थाना के पोसंडा गांव की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पोसंडा गांव के महादलित टोला की बुधवार की देर रात्रि करीब 20-25 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने पहले पूरे टोले की घेराबंदी कर ग्रामीणों को भांप लिया कि सोया है या जागा है. उसके बाद गांव व टोला में सुनसान देख अपराधियों ने महादलित टोला के सात घरों में प्रवेश कर घर वालों के पूरे परिवार को हथियार का भय दिख कर बंधक बना लिया और आराम से घटना को अंजाम देने लगा.
अपराधियों ने महादलितों को यह कहते हुए जुबान को बंद किये रखा कि अगर जरा सा भी शोर मचाया या होशियारी दिखाने का प्रयास किया तो जान से हाथ धो दोगे. अपराधियों के भय से गृहस्वामी अपने आंखों के सामने घर में घंटों समय तक डकैतों ने तांडव मचाते रहा परंतु न तो गांव वालों को भनक लगा ना ही मात्र एक किलोमीटर पर स्थित थना पुलिस को.
घर का सारा सामान लूट कर ले जाने लगे तो एक गृहस्वामी चैतु मांझी शोर मचाने का प्रयास किया परंतु उसे अपराधियों ने अपनी बंदूक के बट से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करते हुए आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गये. तब जाकर ग्रामीणों को पता चला कि डकैती का शिकार हुए सभी पीडि़त परिवार रोने व चिल्लाने लगे. ग्रामीणों ने घायल चैतु मांझी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. पीडि़तों ने बताया कि इस भीषण डकैती में करीब तीन लाख की संपत्ति लेकर गया है.
घंटों तांडव के बाद भी पुलिस को नहीं लगी भनक :
सूत्रों की मानें तो थाना से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पोसंडा गांव में बीते रात्रि एक दो नहीं बल्कि दर्जनों की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने महादलित टोला में घंटों समय तक नहीं लगा पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठने लगा है.
घटना के बाद भयभीत है महादलित परिवार :
घटा के बाद पोसंडा गांव के महादलित परिवार में काफी भय व्याप्त है. महादलित परिवार में काफी भय व्याप्त है. महादलितों ने बताया कि पुलिस प्रशसन के सुस्ती के कारण हम सब असुरक्षित है. बताया जब किसी गांव में घटना होती है तभी पुलिस की गाड़ी इस रूट में आती है. अन्यथा एक दिन भी पुलिस की गश्ती में गाड़ी नहीं आती है.
बोले थानाप्रभारी :
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मदन प्रसाद सिंह से पूछे जाने पर गोलीबारी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि पीडि़तों के बयान पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >