स्थानीय लोगों ने लूटपाट करते लुटेरे को धर दबोचा, धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा, देसी कट्टा बरामद

बिहारशरीफ : जिले के सोहसराय थानाक्षेत्र के धर्मशाला के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूटपाट करते हुए भागने लगे. लेकिन, मौके पर रहे कुछ लोगों ने इनमें से एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया और इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी. इधर, घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ […]

बिहारशरीफ : जिले के सोहसराय थानाक्षेत्र के धर्मशाला के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूटपाट करते हुए भागने लगे. लेकिन, मौके पर रहे कुछ लोगों ने इनमें से एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया और इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी. इधर, घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ बिहार सर्किल के इंस्पेक्टर सह सोहसराय थाने के प्रभारी इंचार्ज सुरेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की.

इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश को लोगों के चंगुल से मुक्त कराकर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में खुद को मुजफ्फरपुर का निवासी अरुण कुमार बता रहा है. तलाशी के दौरान बदमाश के पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस एवं एक बगैर नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त दो अन्य फरार बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >