मकान की छत ढलाई के दौरान लिफ्ट से गिरने से मिक्सचर मशीन के मालिक की गयी जान

इस्लामपुर (नालंदा): खोदागंज बाजार के इस्लामपुर-राजगीर सड़क मार्ग के किनारे पानी टंकी के सामने मकान की ढलाई के दौरान ढलाई वाला लिफ्ट के मालिक विमल यादव नामक व्यक्ति की लिफ्ट से गिर जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के संबंध मे खोदागंज थानाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने बताया कि खोदागंज बाजार के पानी […]

इस्लामपुर (नालंदा): खोदागंज बाजार के इस्लामपुर-राजगीर सड़क मार्ग के किनारे पानी टंकी के सामने मकान की ढलाई के दौरान ढलाई वाला लिफ्ट के मालिक विमल यादव नामक व्यक्ति की लिफ्ट से गिर जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के संबंध मे खोदागंज थानाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने बताया कि खोदागंज बाजार के पानी टंकी के सामने छोटू साव नामक व्यक्ति के मकान की छत की ढलाई मंगलवार को हो रही थी.

मृतक विमल यादव ढलाई मे बनाने वाले उपकरण का सामान मिक्चसर मशीन तथा सामान ले जाने वाले लिफ्ट का मालिक था. छत की ढलाई के दौरान मजदूरों को समझाने के लिए लिफ्ट के सहारे मकान की छत पर जा रहा था कि करीब 40 फुट की ऊंचाई पर से गिरकर विमल यादव की मौत हो गयी.
मृतक छबिलापुर थाना क्षेत्र के कतलपुरा गांव निवासी बताया जाता है. मृतक व्यक्ति मिक्चसर मशीन तथा लिफ्ट का मालिक था. घटना के सूचना मिलते ही खोदागंज पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >