बिहारशरीफ : राइफल लूट समेत कई आपराधिक मामले के आरोपित रहे एक अभियुक्त ने रविवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू करने के पहले ही ऐन मौके पर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. तत्पश्चात, थाना पुलिस की वहां पहुंची टीम वापस लौट गयी. यह मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के बियावानी गांव से जुड़ा है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बियावानी गांव का विकास कुमार उर्फ राजा लंबे समय से फरार चल रहा था.
राइफल लूट के अभियुक्त ने किया सरेंडर

राइफल लूट के अभियुक्त ने किया सरेंडर
Copied link
बिहारशरीफ : राइफल लूट समेत कई आपराधिक मामले के आरोपित रहे एक अभियुक्त ने रविवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू करने के पहले ही ऐन मौके पर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. तत्पश्चात, थाना पुलिस की वहां पहुंची टीम वापस लौट गयी. यह मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के बियावानी गांव से जुड़ा है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार […]
दरअसल, विकास पहले एक मामले में जेल में बंद था. इसके बाद वह कोर्ट से जमानत पर छूटकर वापस आया था. लेकिन, विकास का जमानत समयसीमा के साथ टूट गया था. इसलिए कोर्ट से कुर्की-जब्ती वारंट जारी किया गया था. इसी वारंट के तामिला के लिए पुलिस टीम लाव-लश्कर के साथ आरोपित के गांव बियावानी पहुंची थी.