टॉफी-रुपये का लालच देकर 5 वर्षीया मासूम से दुष्कर्म

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ में सोहसराय थाने के एक मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर पांच वर्षीया बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद बच्ची की तबीयत काफी बिगड़ गयी है. परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए […]

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ में सोहसराय थाने के एक मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर पांच वर्षीया बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद बच्ची की तबीयत काफी बिगड़ गयी है. परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.

घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ एसपी नीलेश कुमार पहले सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्ची को देखा. इसके बाद एसपी घटनास्थल पर पहुंचे. वहां उन्होंने मुहल्ले के लोगों एवं परिजनों से घटना की जानकारी ली. एसपी ने कहा कि दुष्कर्मी की पहचान में पुलिस जुटी है. घटनास्थल एवं इसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंगाला जा रहा है. मौके पर थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

इधर, मुहल्ले एवं आसपास के लोग इस घटना से अचंभित हैं. लोगों में भारी आक्रोश है. जानकारी के अनुसार, मुहल्ले की पांच साल की एक मासूम बच्ची पढ़ने के लिए स्कूल गयी थी. छुट्टी के बाद वह रोजाना की तरह दोपहर में घर लौट रही थी. रास्ते में दुष्कर्मी घात लगाये बैठे था. बच्ची को पास आते देख दुष्कर्मी ने उसे टॉफी व 200 रुपये के नोट देने का लालच दिया. इसी का फायदा दुष्कर्मी ने उठाया और लोगों की नजरों से दूर होकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. परिजनों ने बताया कि बच्ची घर से कुछ दूरी पर लहूलुहान मिली.

ये भी पढ़ें… 8 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को उम्रकैद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >