बिहारशरीफ : सिलाव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से दुर्व्यवहार

बिहारशरीफ : गाली-गलौज एवं मारपीट के बाद सिलाव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रोहित जान बचाने के लिए कार्यालय छोड़कर भाग निकले. उन्होंने बताया कि जानमाल की सुरक्षा के लिए विभाग के प्रधान सचिव एवं डीएम को सूचित कर दिया है. उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद का एक कर्मी शुक्रवार की संध्या कार्यालय […]

बिहारशरीफ : गाली-गलौज एवं मारपीट के बाद सिलाव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रोहित जान बचाने के लिए कार्यालय छोड़कर भाग निकले. उन्होंने बताया कि जानमाल की सुरक्षा के लिए विभाग के प्रधान सचिव एवं डीएम को सूचित कर दिया है.

उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद का एक कर्मी शुक्रवार की संध्या कार्यालय पहुंचा और फर्जी बिल का चेक बनाने को कहा. इन्कार करने पर वह गाली- गलौज व मारपीट की. सरकारी वाहन भी अपने कब्जे में कर लिया. वहां से किसी प्रकार जान बचाकर भागे और बस पकड़कर अपने घर नवादा पहुंच गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >