बिहारशरीफ : फांसी लगा कर जमुई के छात्र ने की खुदकुशी

बिहारशरीफ : सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर संगतपर मोहल्ले में सोमवार की देर रात एक छात्र ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. मृत छात्र की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा गांव निवासी गुलशन कुमार के रूप में की गयी. छात्र उक्त मोहल्ले में शैलेश कुमार के मकान में अपने मामा के साथ […]

बिहारशरीफ : सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर संगतपर मोहल्ले में सोमवार की देर रात एक छात्र ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. मृत छात्र की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा गांव निवासी गुलशन कुमार के रूप में की गयी.

छात्र उक्त मोहल्ले में शैलेश कुमार के मकान में अपने मामा के साथ रहता था. अगस्त माह से गुलशन यहां रहने आया था. मकान मालिक ने बताया कि घटना के दिन उसका मामा परीक्षा देने के लिए पटना गया था. गुलशन कमरे में अकेला था. उसने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >