जहानाबाद के युवक की गोली मारकर हत्या

करायपरसुराय (नालंदा) : हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग में चंदकुरा छिलका के पास अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के घोसी थाने के चुनुकपुर गांव निवासी पवन कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गयी. हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित चंदकुरा छिलका से तीन सौ मीटर पश्चिम तटबंध […]

करायपरसुराय (नालंदा) : हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग में चंदकुरा छिलका के पास अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के घोसी थाने के चुनुकपुर गांव निवासी पवन कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गयी. हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित चंदकुरा छिलका से तीन सौ मीटर पश्चिम तटबंध पर गुरुवार की सुबह में खून से लथपथ एक युवक की लाश करायपरसुराय थाने की पुलिस ने बरामद की है.

मृतक के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान चुनुकपुर गांव निवासी पवन कुमार के रूप में की गयी. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा भी बरामद किया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >