पछतरा घाट पर डूबने से किशोर की गयी जान

नदी के पार अपने खेत में काम करने जा रहा था उक्त किशोर चमथा : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत अंतर्गत चमथा चक्की स्थित मरगंग नदी के पछतरा घाट पर बुधवार की सुबह नौ बजे गहरे पानी में डूबने से चक्की निवासी राजगुरु पासवान के 13 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार की मौत हो […]

नदी के पार अपने खेत में काम करने जा रहा था उक्त किशोर

चमथा : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत अंतर्गत चमथा चक्की स्थित मरगंग नदी के पछतरा घाट पर बुधवार की सुबह नौ बजे गहरे पानी में डूबने से चक्की निवासी राजगुरु पासवान के 13 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बालक नदी के पार अपने खेत में काम करने के लिए जा रहा था. मरगंग नदी पार करने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गयी. उसके डूबने की सूचना आग की तरह संपूर्ण पंचायत में फैल गयी.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया शिंपू कुमारी, शशि भूषण कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनिल राय, पप्पू सिंह, पंसस प्रतिनिधि मंटुन साह, यूटी कॉलेज परिसर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात एसआई अरविंद कुमार सिंह दलबल समेत भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच कर शव की खोजबीन शुरू की.

घटना के करीब पांच घंटे बाद शव को गहरे पानी से निकाला गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. घटना को लेकर परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. घटना के बाद स्थानीय मुखिया ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया एवं कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये का चेक प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >