10 करोड़ रुपये से होगा जिले का विकास

बिहारशरीफ : दस करोड़ रुपये से जिले में विकास कार्य कराये जायेंगे. इसका अनुमोदन जिला बोर्ड बोर्ड की मिल गया है. बुधवार को जिला पर्षद बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्ष तनुजा कुमारी की अध्यक्षता व प्रभारी डीडीसी संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में बैठक में कई निर्णय लिये गये. वर्ष 2017-18 के पंचम […]

बिहारशरीफ : दस करोड़ रुपये से जिले में विकास कार्य कराये जायेंगे. इसका अनुमोदन जिला बोर्ड बोर्ड की मिल गया है. बुधवार को जिला पर्षद बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्ष तनुजा कुमारी की अध्यक्षता व प्रभारी डीडीसी संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में बैठक में कई निर्णय लिये गये. वर्ष 2017-18 के पंचम वित्त की दस करोड़ रुपये से विकास कार्य कराये जाने का अनुमोदन सदस्यों ने दे दिया. 22 लाख 50 हजार रुपये से हर जिला पर्षद क्षेत्र में विकास राशि दी जायेगी. विकास कार्य के लिये सदस्यों से योजना दिये जाने का अनुरोध किया गया. योजना चयन के लिए जिला पर्षद अध्यक्ष को अधिकृत किया गया. उक्त राशि से सात निश्चय की तरह नाली-गली व पीसीसी कराये जाने वाली योजनाओं को प्राथमिकता दी जायेगी. नालंदा को 34 जिला परिषद क्षेत्र है.

वर्ष 2016-17 में भी 22.50 रुपये से कार्य कराये गये थे. उक्त सभी योजनाओं का कार्य पूरा हो गया है. बैठक में बताया गया कि अब एमबी बुक किये जाने का कार्य शेष है. वह भी जल्द ही पूरा हो जायेगा. बैठक में लिये निर्णय के आलोक में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को जल्द से जल्द योजना देने को कहा. इसके साथ ही कई एजेंडों पर भी चर्चा की गयी. पिछले बैठक के एजेंडों को पारित कर दिया गया. कई सदस्यों ने कई समस्याओं को उठाया. क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा से लेकर पानी की समस्या को लोगों ने रखा. ग्रामीण जलापूर्ति योजना का लाभ लोगों मिले इस बात को भी लोगों ने रखा.अफसरों के द्वारा सदस्यों की बातों को नजर अंदाज किये जाने का मामला भी बैठक में रखा गया. इस मौके पर उपाध्यक्ष संगीता कुमारी, जिप सदस्य नरोत्तम, चंद्रकला देवी, कुमारी मीरा सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >