मुजफ्फरपुर सिटी पार्क में Instagram कमेंटबाजी पर भिड़े दो गुट, युवक का सिर फटा

मुजफ्फरपुर के सिटी पार्क में इंस्टाग्राम पर हुई कमेंटबाजी के कारण टीनएजर्स के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. इस मारपीट में एक युवक सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया.

Muzaffarpur News: शहर के सिटी पार्क में रविवार दोपहर Instagram पर कमेंटबाजी को लेकर टीनएजर्स के दो गुटों में विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और बल्ले चलने लगे. मारपीट में मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर वाजिद गांव निवासी मो. आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

Instagram कमेंटबाजी से शुरू हुआ विवाद

बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर कमेंटबाजी को लेकर टीनएजर्स के दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ था. रविवार को दोनों गुट सिटी पार्क में आमने-सामने आ गए. कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया.

लाठी-डंडे और बल्ले से हुई मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, बल्ले और फाइटर से मारपीट होने लगी. इसी दौरान मो. आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर पर गहरी चोट लगी और वह खून से लथपथ हो गए.

सदर अस्पताल में युवक के सिर में लगे टांके

घटना के बाद घायल मो. आजाद को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने उनकी चोट का उपचार किया और सिर में कई टांके लगाए. इलाज के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

चार युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस टीम सिटी पार्क पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया. पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए चारों युवक घायल मो. आजाद के साथी बताए जा रहे हैं. उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है.

पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

घायल मो. आजाद ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: अगस्त क्रांति का वो दौर, जब मोतिहारी में छात्रों-किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ संभाल ली थी कमान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >