बाइक की ठोकर से घायल युवक की पटना में मौत

देवरिया़ थाना क्षेत्र के बंगरा हाईस्कूल के समीप एसएच 74 मार्ग पर बीते 6 जून को वाहन की ठोकर से घायल युवक बंगरा गांव निवासी नागेन्द्र राय ( 30 ) की पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात मौत हो गई़

देवरिया़ थाना क्षेत्र के बंगरा हाईस्कूल के समीप एसएच 74 मार्ग पर बीते 6 जून को वाहन की ठोकर से घायल युवक बंगरा गांव निवासी नागेन्द्र राय ( 30 ) की पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात मौत हो गई़ ज्ञात हो कि बीते 6 जून को देवरिया हाईस्कूल के समीप स्टेट हाइवे मार्ग पर दो बाइक के आमने- सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गए थे। जिसमें लखीन्द्र राय व सीताराम राय के हाथ व पैर की हड्डी टूट गई थी ,वहीं नागेन्द्र राय बुरी तरह घायल हो गए थे । जिसकी इलाज पटना स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था । इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >