बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गये युवक की डूबने से मौत

पियर थाना क्षेत्र के मधुरापुर लखराज में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान रामपुरदयाल पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी स्व बैजू साह के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है.

पियर थाना क्षेत्र के मधुरापुर लखराज में हुई घटना प्रतिनिधि, बंदरा पियर थाना क्षेत्र के मधुरापुर लखराज में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान रामपुरदयाल पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी स्व बैजू साह के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि रोहित शुक्रवार की सुबह नदी किनारे शौच एवं स्नान करने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्य व आसपास के लोग भी भागकर नदी किनारे पहुंचे, तब तक मछुआरे के सहयोग से शव को बाहर निकाल लिया गया था. मुखिया ब्रजेश कुमार मोना ने बताया कि सुबह रोहित अपने घर से कुछ दूर पर स्थित नदी में स्नान करने गया था. उसी दौरान घटना हो गयी. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एसकेएमसीएच भेज दिया. रोहित चार भाई-बहन में सबसे छोटा था. करीब आठ वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो गयी थी. थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि एक युवक के डूबने से मौत हुई है़ पुलिस घटनास्थल पर गयी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. मामले में अभी तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >