Electric Shock Death: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के जाफरपुर चौक पर बिस्किट अनलोडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. पटना से बिस्किट लेकर पहुंचे एक ट्रक के उप चालक की 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है.
Muzaffarpur News: किराना व्यवसायी के गोदाम पर पहुंचा था ट्रक
जाफरपुर चौक स्थित स्थानीय किराना व्यवसायी अमित कुमार ने पटना से एक ट्रक भरकर बिस्किट मंगवाया था. अनलोडिंग करने के लिए ट्रक को गोदाम के समीप सही तरीके से खड़ा किया गया था. इसके बाद ड्राइवर गाड़ी का गेट खुला छोड़कर नीचे उतर गया और आगे की प्रक्रिया में जुट गया.
पानी लाने के दौरान हुआ जानलेवा हादसा
ट्रक ड्राइवर झारखंड के गिरिडीह जिले के नावाडीह गांव निवासी शहजाद अंसारी ने अपने 18 वर्षीय उप चालक अर्जुन राय को पानी लाने के लिए कहा. अर्जुन राय पारू थाना क्षेत्र के ही रहने वाले कार्तिक राय का पुत्र था. अर्जुन पानी लेने के लिए गाड़ी से उतरकर जैसे ही गेट बंद कर रहा था, तभी वह पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया.
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हजार वोल्ट का करंट लगने से अर्जुन बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही अहोश हो गया. ड्राइवर शहजाद आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारू पहुंचे. वहां पर मौजूद चिकित्सक डॉ अनीस अंजुम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
यह भी पढ़ें... कोचिंग संचालक ने किया छात्रा का यौन शोषण, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
