करेंट लगने से युवक की मौत

मुशहरी़ थाना क्षेत्र की मनिका हरिकेश पंचायत के सुतिहरा अंबा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी.

मुशहरी़ थाना क्षेत्र की मनिका हरिकेश पंचायत के सुतिहरा अंबा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है. पिता टुनटुन पासवान है. गांव में ही सुनील राम के घर पर लगे पंडाल का लाइट खोलने में करेंट लग गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. मृतक का नाम छोटू कुमार(18) है़ घटना रात करीब नौ बजे हुई. घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था. गांव में मातम का माहौल है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जांच कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >