मोटर चलाने में करेंट लगने से युवक की मौत

मोटर चलाने में करेंट लगने से युवक की मौत

मीनापुर : रानीखैरा पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी रामजतन राय के 29 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की मौत करेंट लगने से हो गयी. मुखिया नेहा कुमारी ने बताया कि उसके चापाकल में मोटर लगा हुआ है. कहीं तार कटा हुआ था. इसी बीच पानी चलाने के क्रम में तार के संपर्क में आने करेंट लग गया, जिससे मौके पर युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. उसे तीन बच्चे हैं. घटना के बाद से परिजनों का रोते-रोते हाल बेहाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >