‘छात्र-युवा अदालत’ में उठे शिक्षा-रोजगार के सवाल, मुजफ्फरपुर में SFI-DYFI का प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर में छात्र-युवा अदालत का आयोजन किया गया, जहां शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया गया. SFI के राष्ट्रीय महासचिव सृजन भट्टाचार्य ने युवाओं की आवाज़ बुलंद की.

मुजफ्फरपुर न्यूज: स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में ‘छात्र-युवा अदालत’ का आयोजन किया गया. ‘Gen-Z और Gen-Alpha की आवाज’ टैगलाइन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया.

सृजन भट्टाचार्य ने उठाये छात्र-युवाओं के सवाल

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में SFI के राष्ट्रीय महासचिव सृजन भट्टाचार्य शामिल हुए. उन्होंने छात्र और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा, ‘हम सवाल पूछेंगे और जवाब लेकर रहेंगे.’ उन्होंने शिक्षा और रोजगार समेत युवाओं से जुड़े विभिन्न सवालों को प्रमुखता से उठाया.

खाली पदों को भरने और रोजगार की मांग

आयोजकों ने सरकार के सामने युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी की मांग रखी. कहा गया कि सरकारी विभागों में खाली पड़े सभी पदों को जल्द भरा जाना चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें. इसके साथ ही समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठायी गयी.

पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर रोक की मांग

‘छात्र-युवा अदालत’ में पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े घोटालों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की गयी. वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो.

महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठा

कार्यक्रम के दौरान देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की गयी. इसके अलावा संविधान की रक्षा, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी की गारंटी देने की बात भी कही गयी.

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की मांग

छात्र-युवा संगठनों ने सभी नागरिकों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी. कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और लोकतांत्रिक अधिकारों को युवाओं और आम लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे बताया.

कई वक्ताओं ने रखे अपने विचार

कार्यक्रम में SFI-DYFI के कई पदाधिकारियों और नेताओं ने अपने विचार रखे. इनमें राज्य सचिव देवदत्त कुमार, आरिफ हुसैन, संतोष यादव, शकीला परवीन, सन्नी कुमार, सुरेश यादव, दिनेश भगत, फहद जमा, जितेंद्र चौधरी, शाहनवाज हुसैन और इम्तियाज अहमद समेत अन्य शामिल रहे.

यह भी पढे़ं:

शिक्षा और रोजगार के सवालों पर गरजी युवा आवाज: आइसा-आरवाईए के छात्र संवाद में उठी 10 हजार भत्ते की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >