तिरहुत मुख्य नहर में नहा रहा युवक डूबा, मौत

मोतीपुर थाना क्षेत्र के पाना छपरा गांव के समीप तिरहुत मुख्य नहर में नहाने के दौरान डूबने से 22 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गयी. वह महना टारा निवासी आशा कार्यकर्ता सीता देवी का पुत्र था.

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के पाना छपरा गांव के समीप तिरहुत मुख्य नहर में नहाने के दौरान डूबने से 22 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गयी. वह महना टारा निवासी आशा कार्यकर्ता सीता देवी का पुत्र था. स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से शव को पानी से निकाला गया. जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार अपने साथियों के साथ तिरहुत मुख्य नहर में नहाने गया था. इस दौरान नहर पर बने पुल के किवाड़ के समीप पानी के तेज बहाव में वह बह गया. पास में नहा रहे अन्य साथी अभिषेक को बहते हुए देख शोर मचाने लगे. ग्रामीण पुल के पास पहुंचते तब तक अभिषेक डूब चुका था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वह दो भाइयों में छोटा था. मां आशा कार्यकर्ता सीता देवी ने बताया कि उनके बड़ा पुत्र के असम से लौटने पर रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >