चोरी का आरोप लगाकर युवक को पीटा, हालत नाजुक

चोरी का आरोप लगाकर युवक को पीटा, हालत नाजुक

कांटी. थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर बुरी तरह पिटाई कर दी गयी. गंभीर रूप से जख्मी दामोदरपुर निवासी मो सलाउद्दीन के पुत्र मो राजा का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. घायल राजा ने बताया कि घर जाने के दौरान दामोदरपुर गुमटी के सामने दामोदरपुर के ही एक व्यक्ति ने अपनी कबाड़ी दुकान के सामने घेर लिया. बिना कोई विवाद के ही उस पर चोरी का आरोप लगाने लगा. इसी दौरान उसके तीन पुत्र भी वहां पहुंच गये. उसके बाद सभी उसे लाठी-डंडे और रॉड से पिटाई करने लगे. बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया गया. रोने-चिल्लाने के बाद परिजन और आसपास के लोग उसे बचाकर एसकेएमसीएच ले गये. थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने बताया कि उनको घटना की जानकारी किसी ने नहीं दी है. पीड़ित या उसके परिजन द्वारा शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >