आज के बाद नहीं भर पायेंगे परीक्षा फॉर्म

You will not be able to fill the exam form after today

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर :

बुधवार को यूनिवर्सिटी का पोर्टल दोबारा खुला

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू ने स्नातक सत्र 24-28 के द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए एक और मौका दिया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो रामकुमार के निर्देश पर बुधवार को यूनिवर्सिटी का पोर्टल दोबारा खोला गया. कॉलेज अब 11 सितंबर की शाम 6 बजे तक छात्रों का फॉर्म व शुल्क जमा कर सकते हैं. विवि प्रशासन ने कॉलेजों को सख्त हिदायत दी है कि यदि इस समय सीमा में फॉर्म व शुल्क जमा नहीं किया गया, तो संबंधित छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा. ऐसे में परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज की होगी. 15 सितंबर से द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने वाली है. इसका शिड्यूल पहले ही जारी हो चुका है. ये परीक्षाएं 59 केंद्रों पर आयोजित की जायेंगी. पहले एडमिट कार्ड 10 सितंबर को जारी होना था, लेकिन अब कॉलेजों की मांग पर इसे 11 सितंबर को देर रात तक जारी करने की उम्मीद है. छात्रों को यह एडमिट कार्ड 12 व 13 सितंबर को कॉलेजों से मिल सकेगा.

खास बातें

अंतिम मौका: आज शाम 6 बजे तक ही भर सकेंगे फॉर्म

एडमिट कार्ड : 11 सितंबर की देर रात तक होगा जारी

परीक्षा : 15 सितंबर से 59 केंद्रों पर शुरू होगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >