विलंब शुल्क के साथ भर सकते हैं फॉर्म

विलंब शुल्क के साथ भर सकते हैं फॉर्म

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू ने स्नातक द्वितीय वर्ष की विशेष परीक्षा को लेकर विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 मई तक छूटे हुए विद्यार्थियों का फॉर्म भरा जायेगा. बड़ी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म भरने से वंचित हो गये थे. कॉलेजों को कहा गया है कि वे फॉर्म भरने के बाद शुल्क के साथ ही विद्यार्थियों की सूची विवि को उपलब्ध करा दें. बता दें कि तीन वर्षीय स्नातक कोर्स के लिए द्वितीय वर्ष की यह आखिरी विशेष परीक्षा होगी. इसमें चार सत्रों के 15 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. 16 मई से इसकी लिखित परीक्षा शुरू हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANKIT

ANKIT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >