कांवरियों की सेवा करेगा आप और हम कांवरिया सेवा शिविर
उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
आप और हम कांवरिया सेवा शिविर ने रविवार को बैठक कर 28 जुलाई, चार अगस्त और 11 अगस्त को कांवरिया सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता निर्लय कुमारी तिवारी ने की. इस मौके पर निर्णय लिया गया कि शिविर में कांवरियों के लिये निशुल्क भोजन, चिकित्सा, गरम पानी और चाय-बिस्कुट की व्यवस्था की जायेगी. 11 अगस्त को जागरण किया जायेगा. बैठक में रमेश सिंह, विजय राठौर, विजय मुस्कान, निरंजन कुमार राजू, मिथिलेश कुमार, मुन्ना, राजेश कुमार, सज्जन अग्रवाल, बिनोद कुमार, गोलू ऋषभ, अंकित, सुनील कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।