Muzaffarpur: प्रभात खबर की बड़ी पहल, साइबर अपराध को लेकर आयोजित हो रहा वर्कशॉप, एक्सपर्ट बताएंगे सावधान रहने के तरीके

Muzaffarpur News: जिले के लोगों को साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करने के लिए प्रभात खबर आज एक वर्कशॉप का आयोजन करा रहा है. इस वर्कशॉप में साइबर एक्सपर्ट लोगों को जरूरी टिप्स देंगे. साथ ही सावधान रहने के तरीके बताएंगे. आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं. जानिए डिटेल्स

Muzaffarpur News: इन दिनों साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. पढ़े-लिखे लोग भी अपराधियों के झांसे में पड़ कर ठगी का शिकार हो रहे हैं. अब मोबाइल पर ओटीपी भी नहीं आता, लेकिन अकाउंट खाली हो जाता है. साइबर थाने में बढ़ रहे ऐसे मामलों से लोग परेशान हैं. प्रभात खबर ने सामाजिक सरोकार के तहत इस विषय को लेकर बीते महीनों में कई बार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है. इसी क्रम में प्रभात खबर की तरफ से 28 दिसंबर यानी आज जिले के चैंबर ऑफ कॉमर्स में दोपहर 12 बजे से अवेयरनेस वर्कशॉप रखी गयी है, जिसमें साइबर एक्सपर्ट अनिकेत पीयूष लोगों को बताएंगे कि साइबर अपराध से कैसे बचा जाये. 

क्या बताएंगे साइबर एक्सपर्ट? 

इस वर्कशॉप में एक्सपर्ट बताएंगे कि बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर को कहां इस्तेमाल किया जाये और कहां नहीं ? अपने आधार कार्ड का उपयोग कैसे करें, आपका इमेल हैक हुआ या नहीं, इसे कैसे चेक करें और आपके आधार नंबर से कितने सिम जारी हुए हैं. इसकी जानकारी भी विस्तार से देंगे. साथ ही साइबर ठगी से बचने के और तरीकों को बतायेंगे. एक्सपर्ट लोगों को यह भी बताएंगे कि आज के समय में साइबर अपराधी किस तरीके के ठगी के हथकंडे अपना रहे हैं. इस कार्यक्रम में आप सभी से एक फीडबैक भी लिया जायेगा. जिसके जरिये जागरूकता के आगामी कार्यकर्मों की योजना बनायी जायेगी. आप सभी इस कार्यक्रम में आकर लाभान्वित हों और ठगी का शिकार होने से बचें. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

साइबर अपराध के तरीकें

साइबर अपराधों में जो-जो गतिविधियां शामिल हैं. कंप्यूटर या सिस्टम में बिना अनुमति के पहुंचना, कंप्यूटर में हैकिंग करना, कंप्यूटर वर्क्स या वायरस वितरित करना, पहचान की चोरी करना, मैलवेयर या स्पाइवेयर स्थापित करना, फिशिंग घोटाले करना, वित्तीय धोखाधड़ी करना आदि शामिल है. साइबर अपराध से व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी का नुकसान होता है. आज साइबर अपराध का खतरा बढ़ता जा रहा है, इसलिए इससे बचाव के लिए कदम उठाना ज़रूरी है.

ALSO READ: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH पर हादसे में आएगी कमी! प्रशासन ने तैयार किया जबरदस्त प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >