देवता पूजन करने गयी महिलाओं के साथ मारपीट, थाना पर हंगामा

बोचहां थाना क्षेत्र की रामदास मझौली पंचायत के भुसाही चौक स्थित महादलित टोला में बुधवार को बदमाशों ने मारपीट कर दी. इससे आक्रोशित लोगों ने थाना पर पहुंच कर हंगामा किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे़

घात लगाये बदमाशों ने महिलाओं व दुल्हन के साथ की मारपीट प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र की रामदास मझौली पंचायत के भुसाही चौक स्थित महादलित टोला में बुधवार को बदमाशों ने मारपीट कर दी. इससे आक्रोशित लोगों ने थाना पर पहुंच कर हंगामा किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे़ पीड़ित पक्ष द्वारा तीन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायत श्री मांझी ने की है. इसमें पीड़ित ने बताया है कि बुधवार को उसकी लड़की की शादी थी, जिसमें घर व गांव की महिलाओं के साथ ही सगे-संबंधी भी देवता पूजन करने गये थे. वहां करणपुर दक्षिणी का मुकेश सहनी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ घात लगाकर पहले से बैठा था. जैसे ही सभी वहां पहुंचे कि आरोपित ने अपने साथियों के साथ महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और दुल्हन को भी पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया. सूचना पर जब उसका भाई पहुंचा तो सभी ने उनके साथ भी मारपीट की. इसके बाद तीनों आरोपी हत्या की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >