गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, मक्के के खेत में फेंका शव

थाना क्षेत्र के एक गांव में घर सो रही 20 साल की युवती को बुधवार की रात अगवा कर चंदनपट्टी हाइस्कूल के निकट मक्के के खेत में सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी

सकरा (मुजफ्फरपुर) : थाना क्षेत्र के एक गांव में घर सो रही 20 साल की युवती को बुधवार की रात अगवा कर चंदनपट्टी हाइस्कूल के निकट मक्के के खेत में सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. शव को खेत में छोड़ कर आरोपित फरार हो गये. घटना में आरोपित में से एक युवक गुंजेश कुमार ने घर में आत्महत्या की कोशिश की.

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह जब किसान मक्का देखने खेत में गया, तो उसकी नजर शव पर पड़ी. किसान ने घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी. मौके से पुलिस ने एक मोबाइल, चाकू व लड़की का चप्पल बरामद किया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर युवती के पिता, भाई व बहन भी पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

हत्या के मामले में युवती के पिता ने गुंजेश कुमार पर आरोप लगाया है. घटना के बाद अपने घर पर ही उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >